कांग्रेस शिवसेना सरकार से समर्थन वापस ले —सुरेंद्र प्रताप सिंह

जौनपुर। १९ सितम्बर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह ने साकीनाका, मुंबई में हुए बलात्कार कांड को अमानवीय कृत्य बताते हुए आरोपी को निर्भया कांड की तर्ज पर फांसी दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों महाराष्ट्र से स्त्रियों के प्रति होने वाली हिंसा और यौन अपराध को लेकर कई घटनायें सामने आयी हैं, जो चिंता पैदा कर रही हैं।  ऐसा कानून-व्यवस्था के पूरी तरह बिगड़ जाने से ही संभव होता है।     

श्री सिंह ने कहा कि यह दुखद है कि सरकार और प्रशासन की नाकामी  छुपाने के लिए जौनपुर पैटर्न जैसे जुमले उछाल कर लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है। ऐसे जुमले उस नफ़रत का भी नतीजा है जो समाज के कुछ लोग आम कामगार वर्ग का लिए पालते हैं। उन्होंने कहा कि इस अपराध को किसी कल्पित जौनपुर पैटर्न से जोड़ कर संजय राउत ने  केवल जौनपुर ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल के लोगों की भावनाओ को आहत किया है।  उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। जौनपुर के लोग बड़ी संख्या में मुंबई में रहते है, शिक्षा, साहित्य ,उद्योग , व्यापार , सिनेमा ,एवं सेवा कार्य हर  क्षेत्र में उनका योगदान है।  मुंबई के विकास में  भी जौनपुर और पूर्वांचल के लोगों का विशेष योगदान है। 

श्री सिंह ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों  लेते हुए कहा  है कि उसे शिवसेना सरकार से तुरंत अपना समर्थन वापस लेना चाहिए। अन्यथा जौनपुर आने वाले मुंबई के हर कांग्रेस नेता का कड़ा विरोध किया जायेगा। 

ReplyForward

Leave a Reply